रामपुर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के निमित्त एक महत्वपूर्ण योजना बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने की।
बैठक के मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश से नियुक्त अभियान प्रभारी पवन शर्मा जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, बरेली) उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण महा अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं संगठन की मजबूती में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व कौशल के विकास का सशक्त माध्यम बनेगा।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की शक्ति उसके प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से
अपेक्षा की कि वे पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ इस अभियान में सहभागिता करें तथा इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त हो सके
प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन दिनांक 8 एवं 9 मई को उत्सव पैलेस, रामपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से अतिथियों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा, जो कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
बैठक में प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गईं, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अंत में बैठक का समापन संगठन के प्रति समर्पण एवं अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुभाष भटनागर, अभय गुप्ता, रविंद्र सिंह रवि
, जगपाल यादव अर्जुन रस्तोगी, विकास दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, विवेक रुहेला, पारुल अग्रवाल, करतार सिंह लोधी, कुंवर बहादुर राजपूत, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, पंकज सैनी, रघुवीर सिंह जाटव, पवन शर्मा, पंकज सैनी, प्रमोद आहूजा, अशोक बिश्नोई, विवेक बिश्नोई, शुभम सक्सेना, कपिल गुप्ता, विक्रम सिंह, पूजा शर्मा, भव्य उप्पल, योगेंद्र गंगवार, टेकचंद गंगवार के साथ जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।