श्रद्धा सिंह ने यूपी बोर्ड में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया विद्यालय व परिवार का नाम रोशन
कानूनी सलाहकार संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बदायूं
बिसौली क्षेत्र के ग्राम - मुहम्मद पुर मई के राम शरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई बदायूं से श्रद्धा सिंह पुत्रीकुवर पाल ने 83% अंकों से हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय एवं माता पिता का नाम रोशन किया 4 वही श्रद्धा
सिंह के माता पिता एवं ग्राम मई के सज्जनों ने बेटी को मिठाई खिलाते हुए बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी बेटी ने इस सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता पिता को दिया
और कहा कि सभी के आशीर्वाद से अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हुए मुझे अफसर बनना है अवसर पर बधाई देने वालों की काफी भीड़ लगी रही