अंकिता_शर्मा ने ASP नगर को दी भावभीनी विदाई,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अंकिता_शर्मा ने ASP नगर को दी भावभीनी विदाई,

Monday, April 13, 2026 | April 13, 2026 Last Updated 2026-04-14T05:47:06Z
    Share
संवाददाता आकाश बाबू 

अंकिता_शर्मा ने ASP नगर को दी भावभीनी विदाई, 

बदायूँ | जनपद पुलिस लाइन के विदाई सभागार में एक बेहद भावुक और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। जनपद में अपराध की कमर तोड़ने और कानून का इक़बाल बुलंद करने वाले अपर पुलिस अधीक्षक नगर (ASP City), विजयेन्द्र द्विवेदी के स्थानांतरण पर पूरा पुलिस परिवार उन्हें विदा करने उमड़ पड़ा। 

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, अंकिता शर्मा ने ASP द्विवेदी के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने उन्हें एक प्रतिष्ठित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। एसएसपी ने कहा कि विजयेन्द्र जी का समर्पण और कार्यशैली हमेशा याद रखी जाएगी।

विजयेन्द्र द्विवेदी का कार्यकाल नगर क्षेत्र में शानदार अपराध नियंत्रण, बेहतरीन कानून व्यवस्था और जन-सुनवाई के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने जनता और पुलिस के बीच एक मजबूत विश्वास का सेतु बनाया। 
 कार्यक्रम के दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों और

 कर्मचारियों ने अपने प्रिय ASP को फूल-मालाओं से लाद दिया। माहौल उस समय भावुक हो गया जब सभी ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनके योगदान को सलाम किया। द्विवेदी अब उपसेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज की कमान संभालेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह का भी जनपद आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कठेरिया, समस्त क्षेत्राधिकारीगण (COs), प्रतिसार निरीक्षक (RI) और जनपद के विभिन्न थानों के प्रभारी व भारी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने साथी अफ़सर को शुभकामनाएं दीं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close