जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में तहसील सदर में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
रामपुर। आज दिनांक 04.04.2026 दिन शनिवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की उपस्थिति में जनपद की तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना।
उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके ।