सनातन बोर्ड ने आयोजित की साधु संतों की "धर्म संसद"

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सनातन बोर्ड ने आयोजित की साधु संतों की "धर्म संसद"

Thursday, April 30, 2026 | April 30, 2026 Last Updated 2026-04-30T11:33:21Z
    Share
अखिल भारतीय सनातन बोर्ड की ओर से प्रेस विज्ञप्ति 

शीर्षक
–सनातन बोर्ड ने आयोजित की साधु संतों की "धर्म संसद" 
कल दिनांक 29–4–26 दिन बुद्धवार को 4:00 बजे डॉ सुशील गुप्ता के रजी चौक स्थित आवास पर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड मठ मंदिर विभाग की आयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया 

मठ मंदिर विभाग प्रमुख श्री अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि दिनांक 3–5–26 दिन रविवार को शाम 3:30 से पथिक चौक निकट विरुआवाड़ी मंदिर के गीता भवन हॉल में एक जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम "धर्म समागम" का आयोजन किया जा रहा है 
इस कार्यक्रम में नगर बदायूं व तहसील क्षेत्रों के सभी मंदिरों के पुजारी/महंतों, 
विभिन्न मठों और दरबारों के महंतों और सेवादारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है,

धर्म उत्थान और मंदिरों से जुड़ी समस्याओं पर होगी खुलकर चर्चा ,
सनातन धर्म पर होते आक्रमणों का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, 


कार्यकारिणी प्रमुख श्री उपेंद्र उपाध्याय जी ने बताया कि नगर के हर वार्ड में धर्म रक्षको की नियुक्ति की जाएगी,जिससे मंदिरों के संबंध किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी,

प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंदिरों और समाज के मध्य दूरियों को कैसे कम किया जाये, निकाला जाएगा चर्चा से हल

आयोजन समिति बैठक में राकेश गुलाटी ,डॉ अमर सिंह, राकेश साहू, डॉ सुशील गुप्ता, चंद्रदेव वर्मा, रचना शंखधार, मणि भदोरिया, दीपक रस्तोगी,नंद किशोर आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close