सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम के साथ हुआ बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम के साथ हुआ बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन

Thursday, April 30, 2026 | April 30, 2026 Last Updated 2026-04-30T11:08:19Z
    Share
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़े धूमधाम के साथ हुआ बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन
मिलक। गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक में बड़ी धूमधाम के साथ बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य

 आनंदपाल सिंह तथा संयोजक महेंद्र पाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पार्चन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मोहर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसवी

 पूर्व शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के नजदीक लुंबिनी में हुआ था जो आजकल नेपाल देश का हिस्सा है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close