जनपद बदायूं के घटपुरी बिनावर इंटरचेंज के समीप आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद बदायूं के घटपुरी बिनावर इंटरचेंज के समीप आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया ।

Wednesday, April 29, 2026 | April 29, 2026 Last Updated 2026-04-29T15:22:34Z
    Share
जनपद बदायूं के घटपुरी बिनावर इंटरचेंज के समीप आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया ।
बदायूँ। उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जनपद हरदोई में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ से प्रयागराज तक बनाए गए गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्री, अधिकारी व आमजन मौजूद रहे। वहीं जनपद बदायूं के घटपुरी बिनावर इंटरचेंज के समीप आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा व जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद हरदोई में मा० प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों व आमजन ने देखा। उल्लेखनीय है कि गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री ने दिसंबर 2021 में शिलान्यास किया था और एक्सप्रेसवे को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया गया है और बुधवार को प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण कर एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रदेश के जनपद मेरठ से प्रारंभ होकर प्रयागराज तक कुल 12 जनपदों से गुजरने वाले 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की कुल लागत 36230 करोड रुपए है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, वित्त वैभव शर्मा, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व आमजन आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close