औद्योगिक संगठनों एवं व्यापारी तथा उद्योग बन्धुओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
सम्भल:
कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में व्यापार एवं उद्योग के समस्त विकास, निवेश तथा व्यापारिक/औद्योगिक गतिविधियों की सुचारू संचालन तथा समस्याओं के समाधान की दृष्टिगत जनपद के व्यापारिक/औद्योगिक संगठनों एवं व्यापारी तथा उद्योग बन्धुओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग से संबंधित कोई भी समस्या जनपद में होती है तो व्यापार बंधु एवं उद्योग बंधु समस्या के प्रति अवगत कराएं जिसका निस्तारण समय रहते हुए सुनिश्चित किया जा सके, जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं की कोई भी समस्या होती है तो उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके उपरांत जनपद स्तर पर ई-ऑफिस प्रणाली संचालित को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिलाधिकारी ने कहा की जनपद में ई-ऑफिस लागू करते हुए कार्यालय में शत प्रतिशत ई-ऑफिस ऑफिस के माध्यम से ही कार्य सुनिश्चित किया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा छुट्टी की फाइल भी ई ऑफिस के माध्यम से चलेगी उसका विशेष ध्यान रखें।जिलाधिकारी ने कहा कि 30 अप्रैल तक ई-ऑफिस की प्रक्रिया को पूर्ण तरह संज्ञान में लेते हुए 1 मई से प्रत्येक दशा में ई-ऑफिस लागू किया जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,
मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी न्याययिक सौरभ कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार,उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, उप जिलाधिकारी संभल निधि पटेल, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी, डिप्टी कलेक्टर रामानुज सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।