जनपद बरेली का होनहार युवक का केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी पर हुआ चयन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद बरेली का होनहार युवक का केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी पर हुआ चयन

Thursday, April 9, 2026 | April 09, 2026 Last Updated 2026-04-09T13:19:19Z
    Share
जनपद बरेली का होनहार युवक का केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी पर हुआ चयन
जनपद बरेली/फतेहगंज पूर्वी
नगर के नई कॉलोनी निवासी भरत गुप्ता का केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।इसकी जानकारी नगर में मिलने पर नगरवासियों ने उनके घर पहुंचकर उनकी मां मीरा गुप्ता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।भरत गुप्ता के पिता राकेश गुप्ता एक व्यापारी थे जिनकी गम्भीर बीमारी के चलते पिछले साल मृत्यु हो चुकी है।जिसके बाद भरत गुप्ता ने मेहनत और लगन से पढ़ाई की और केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग के पद पर नियुक्ति होने पर नगर लोगों ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।वर्तमान में भरत गुप्ता रक्षा मंत्रालय में नासिक ऑडीटर की पोस्ट पर कार्यरत हैं अब उन्होंने एसएस सी जी एल की परीक्षा उत्तीर्ण की है और भारत गुप्ता को रक्षा मंत्रालय दिल्ली में सहायक अनुभाग अधिकारी की पोस्ट प्राप्त हुई जिसके अंतर्गत लगभग 40 मंत्रालय आते हैं।करीब 28 लाख बच्चों ने फॉर्म भरे थे जिसमें14 लाख बच्चे पास हुए।उसमें से भरत गुप्ता को 1512वी रैंक प्राप्त हुई।पिता राकेश गुप्ता की लंबी बीमारी के कारण मौत के बाद भरत ने दिल्ली में रहकर कोचिंग पढ़ने के साथ-साथ अपनी तैयारी की ।इंटरमीडिएट मीरानपुर कटरा से करने के वाद ग्रेजुएशन फ्यूचर कॉलेज फरीदपुर से किया ।नगरवासियों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनकी मां मीरा गुप्ता को बधाई दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close