बदायूँ पुलिस का ऑपरेशन क्लीन मुठभेड़ के बाद लुटेरा ढेर।
बदायूँ । थाना कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला से कुंडल छीनने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर पप्पू उर्फ बिकारुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
बीती 27 अप्रैल को नवाबगंज के पीतमराम अपनी पत्नी के साथ लौट रहे थे तभी इस शातिर लुटेरे ने नीलम जी के कानों से कुंडल झपट लिए थे। पुलिस ने इसे चुनौती की तरह लिया और महज़ कुछ ही दिनों में हिसाब बराबर कर दिया।कादरी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब इसे रुकने का इशारा किया, तो अपराधी ने भागने की कोशिश की।
फिसली बाइक, चली गोली बारिश की वजह से फिसलन थी बाइक गिरी तो बदमाश ने पुलिस पर 3 राउंड फायर झोंक दिए। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की परिणाम शातिर पप्पू के दोनों पैरों में लगी गोली और अब वह सीधा अस्पताल के बेड पर है।
इस जांबाज कार्रवाई में एक आरक्षी पुष्पेंद्र भी मामूली रूप से घायल हुआ है।
लूटा हुआ पीली धातु का कुंडल और Realme मोबाइल।
अवैध 315 बोर का तमंचा और कारतूस।
वारदात में इस्तेमाल हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल।
17 मुकदमों का काला इतिहास
यह कोई मामूली चोर नहीं बल्कि गैंगस्टर एक्ट और लूट के 17 मुकदमों वाला पेशेवर अपराधी है। लेकिन बदायूँ पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो सलाखें उसका इंतज़ार कर रही हैं।अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है।