उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।

Wednesday, April 29, 2026 | April 29, 2026 Last Updated 2026-04-29T09:55:14Z
    Share
उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 29 अप्रैल 2026, को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन कर रहे हैं। इस परियोजना का लोकार्पण हरदोई जिले के मल्लावां से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है, जो

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ (बिजौली गांव) से शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (जुदापुर डांडू गांव) तक जाता है। इसके शुरू होने से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर जो पहले 10-12 घंटे का था, अब घटकर मात्र 6-7 घंटे रह

 जाएगा।इस छह-लेन (8 लेन तक विस्तार योग्य) परियोजना के निर्माण में लगभग ₹36,230 करोड़ की लागत आई है।
 यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरता है: मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज।


शाहजहांपुर में वायुसेना के विमानों के लिए एक इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनाई गई है।यह भारत का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है जहां ट्रॉमा सेंटर और अत्याधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (डिजिटल हाईवे) की सुविधा होगी।सुरक्षा के ललिए पूरे गंगा एक्सप्रेसवे पर स्मार्ट कैमरे और अलर्ट स्ट्रिप्स लगाई गई हैं। 


 एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन आज से ही शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली आज आधी रात से प्रभावी होने की संभावना है, जिसमें मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और किसानों को अपनी उपज दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close