मोदी सरकार की 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जन कल्याण ": हरीश गंगवार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोदी सरकार की 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जन कल्याण ": हरीश गंगवार

Thursday, May 28, 2026 | May 28, 2026 Last Updated 2026-05-28T19:07:37Z
    Share
 मोदी सरकार की 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जन कल्याण ": हरीश गंगवार
रामपुर। मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी *राजा वर्मा* रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष *हरीश गंगवार* ने की।

कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए आगामी अभियान की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

*मुख्य अतिथि राजा वर्मा* ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। गरीबों के कल्याण, किसानों की उन्नति, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा *जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार * ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष *“विश्वास, विकास और जनकल्याण”* के 12 वर्ष रहे हैं। इन वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां प्राप्त की हैं और आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करेगा।

हरीश गंगवार ने कहा कि आगामी अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करना होगा तथा सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनके अनुभवों को समाज के सामने लाना होगा।

कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, मीडिया संवाद कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, विशेष जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

कार्यशाला में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करें। कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी अभियान को सफल बनाने तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, सुभाष भटनागर, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी, मोहन कुमार लोधी, रविंद्र सिंह रवि, अर्जुन रस्तोगी, विवेक रुहेला, करतार सिंह लोधी, संतोष सिंह खैरा, प्रदीप गुप्ता, विकास दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, दीपक गुप्ता, सुरेश बाबू गुप्ता, अमित दिवाकर, आशीष गुप्ता, पारुल अग्रवाल, श्रेया मदान, राजकुमार चौहान, पंकज लोधी, संजय यादव, शकुंतला लोधी, विक्रम सिंह, मन्नू सक्सेना, महेंद्र मौर्य, पवन शर्मा, पंकज सैनी, श्वेता शर्मा, अमृता रंधावा, कृष्ण अवतार लोधी संजय चौधरी, अंगन लोधी, अजय बाबू गंगवार, नरेश सैनी तथा सरदार देवेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close