सहसवान सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल ने अपने बहुप्रतीक्षित उत्साह समर कैंप 2026–27 का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया।
संवाददाता आमिर शाह की रिपोर्ट न्याय पंचायत सहसवान
कैंप में आए जयपुरियंस का ढोल की थाप, रंग-बिरंगे बैज और आकर्षक पोलर बियर मैस्कॉट के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और आनंद से भर गया। कैंप की शुरुआत ऊर्जावान ज़ुम्बा सत्र से हुई, जिसने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, पिकलबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं शतरंज जैसी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा खेल भावना और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया रचनात्मक कला गतिविधियों ने भी विद्यार्थियों का खूब मन मोह लिया।
फिंगर प्रिंटिंग, लैंडस्केप पेंटिंग और पेपर कैट मेकिंग जैसी गतिविधियों में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर का प्रमुख आकर्षण रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन रहा, जिसका शुभारंभ निदेशक अश्वनी माहेश्वरी, शुभम लाहोटी एवं प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा द्वारा किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को रोबोटिक्स की जानकारी दी गई तथा आधुनिक शिक्षा और भविष्य की तकनीकों में इसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। निदेशक अश्वनी माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहसवान के विकास में योगदान देना उनका सपना रहा है
और वे निरंतर प्रयासरत हैं कि विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ा जा सके। प्रधानाचार्या प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य जयपुरियंस की ऊर्जा को नई दिशा देना तथा गतिविधियों के माध्यम से आनंददायक एवं
अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना है। दिन का समापन रोमांचक ट्रेजर हंट गतिविधि के साथ हुआ, जिसने विद्यार्थियों के लिए इस दिन को यादगार एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।