सपा नेता गजेंद्र यादव ने नूरपुर पिनौनी वृहद गौशाला पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बदायूँ ज़िले के सहसवान विधानसभा से समाजवादी पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे सपा नेता गजेंद्र यादव आज ग्राम पंचायत नूरपुर पिनौनी स्थित वृहद गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौ सेवा करते हुए गौवंश के चारे एवं देखरेख की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान मौजूद लोगों ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए गौवंश की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सभी से आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ. मोहित यादव, सौरभ,
अतुल गुप्ता, अरुण गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपू वाष्ण्रेय, कालू ठाकुर, बिन्नू ठाकुर, ऋषि शाक्य, लोकेश शाक्य, अजित यादव, चाऊ यादव एवं गुनाकेश यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।