फतेहगंज पूर्वी।
लखनऊ हाईवे पर टिसुआ में ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर खुदागंज से मेला देखकर आ रहे टेम्पो में सवार तीन लोगों के चोटें आई हैं। बताया गया है कि गांव भिंडोलिया थाना बिथरी चैनपुर निवासी के लोग खुदागंज से मेला देखकर टेम्पो से वापस आ रहे थे तभी जब टेम्पो टिसुआ के पास पहुंचा तो उसमें सवार एक आठ वर्ष का बच्चा लालू नींद में होने की वजह से सड़क पर गिर गया और घायल हो गया बच्चे ने टेंपो का स्टेयरिंग पकड़ लिया था जिसके कारण टेम्पो अनियंत्रित हो गया और टिसुआ ओवरब्रिज की दीवार से जाकर टकरा गया जिसमें सवार जीनत,सुंदरी निवासी भिंडोलिया के चोटें आईं हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा बरेली उपचार हेतु भिजवाया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मेला देखकर आ रहे टेम्पो में सवार तीन लोगों के चोटें आईं हैं उपचार हेतु बरेली भिजवाया गया है।