आज जिलाधिकारी बदायूं की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेई सभागार कलेक्ट्रेट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आज जिलाधिकारी बदायूं की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेई सभागार कलेक्ट्रेट

Thursday, May 21, 2026 | May 21, 2026 Last Updated 2026-05-21T18:56:58Z
    Share
आज जिलाधिकारी बदायूं की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेई सभागार कलेक्ट्रेट 

बदायूं में जीएसटी विभाग द्वारा एक बैठक आयोजित की गई! मोदी जी द्वारा 1 साल तक सोना ना खरीदने की अपील एवं सोने के आयात पर जो टैक्स बढ़ाए गए हैं उसके ऊपर चर्चा हुई इस बैठक में जितेंदर महाजन बदायूं जनपद के जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन बदायूं ने संबोधित करते हुए कहा आज की यह बैठक 

बदायूं के सर्राफा व्यापार के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है! हम यहां केवल नियमों पर चर्चा करने नहीं बल्कि एक नए भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी तय करने आए हैं,साथियों,अकसर चर्चा होती है प्रधानमंत्री मोदी जी के उस आह्वान की, जिसमें उन्होंने सोने के आयात और निवेश पर संयम बरतने की बात कही है! 

कुछ लोग इसे पाबंदी के रूप में देखते हैं, लेकिन एक जौहरी की नजर से देखिए,यह पाबंदी नहीं है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को कुंदन बनाने की एक प्रक्रिया है,जब हम सोने पर निर्भरता कम करते हैं,तो हमारे देश का पैसा देश के विकास में लगता है, 

सड़कों और अस्पतालों में लगता है, मेरे व्यापारी भाइयों वर्तमान परिस्थितियों में टैक्स के ढांचे और जीएसटी के नियमों में जो बदलाव हुए हैं, उन्हें लेकर मन में संकोच होना स्वाभाविक है, लेकिन याद रखिए पारदर्शी व्यापार ही एक व्यापारी की सबसे बड़ी सुरक्षा है,

जब हम नियम के दायरे में रहकर व्यापार करते हैं, तो हम प्रशासन के सामने सिर उठाकर खड़े हो सकते हैं, बड़े हुए टैक्स का बोझ भले ही आज हमें भारी लगे,लेकिन यही वह योगदान है, जिससे भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है,!मैं जितेंदर महाजन प्रशासन से एक अनुरोध करना चाहता हूं


 मैं जिलाधिकारी महोदय और पुलिस प्रशासन से भी विनम्र निवेदन करना चाहता हूं कि सर्राफा व्यापारी देश की रीढ़ है, हम नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, बस अपेक्षा इतनी है,कि हमें सहयोगी समझा जाए और हमारी सुरक्षा व मान सम्मान का हमेशा ध्यान रखा जाए,और अंत में प्रधानमंत्री मोदी जी के 'वोकल फॉर लोकल 'और 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को सफल बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम सर्राफा व्यापारियों पर है, आइए,हम शपथ ले 

हम पूरी ईमानदारी के साथ व्यापार करेंगे, और बदायूं के नाम को पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में व्यापारिक शुचिता के लिए नंबर वन बनाएंगे बहुत-बहुत धन्यवाद, जय हिंद, जय भारत, इस मीटिंग में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह जीएसटी


 विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजीव पाठक डिप्टी कमिश्नर रवि कुमार असिस्टेंट कमिश्नर दिव्य प्रकाश सिसोदिया एवं कपिल रस्तोगी दीपांशु रस्तोगी अरविंद वर्मा बिलाल खान अंश गुप्ता यश गुप्ता, सचित्र प्रकाश,नितिन कुमार आदि दर्जनों सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close