बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी लकड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली
50 मिनट तक बाधित रहा रेल संचालन
ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं था
फतेहगंज पूर्वी । खैरपुर से लकड़ी भरकर टिसुआ प्लाईवुड फैक्टरी जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के बीचों बीच खराब हो गई, जिससे रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन करीब 50 मिनठ तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से हटवाकर रेल संचालन सुचारु कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर करीब वारह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली का कुंडा अचानक टूट गया, जिसके चलते ट्रॉली रेलवे क्रॉसिंग के बीच फंसकर खड़ी हो गई। घटना के समय रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।
ट्रैक्टर चालक की पहचान राजू निवासी ग्राम छिकड़ापुर, थाना कटरा के रूप में हुई है। आरपीएफ पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद रेलवे विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की सतर्कता के रहते हाइड्रा मशीन को बुलवाकर ट्राली को खिंचवाकर रेलवे ट्रैक को खाली कराकर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।