श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 'सत्य सबसे बड़ा धर्म'

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 'सत्य सबसे बड़ा धर्म'

Thursday, May 28, 2026 | May 28, 2026 Last Updated 2026-05-29T02:51:26Z
    Share
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, 'सत्य सबसे बड़ा धर्म'
 आचार्य शास्त्री श्याम ब्रज बिहारी ने सुनाया कथा प्रसंग, सत्संग से कल्याण का दिया संदेश

मिलक (रामपुर), श्री किशोरी नंद गोपाल आश्रम वृंदावन धाम, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सेवार्थ मानव कल्याण जीवन हेतु ग्राम पिपला शिवनगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

कथा में भागवत आचार्य शास्त्री श्री श्याम ब्रज बिहारी उर्फअन्न त्यागी (श्याम बाबा) ने द्वितीय दिवस अपने मुखारविंद से जय-विजय, कश्यप मुनि एवं ज्ञान पर प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा धर्म सत्य है। मनुष्य का बिना सत्संग के कल्याण एवं ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। 
धर्म और अधर्म की चर्चा करते हुए कथा व्यास ने बताया कि कौरव और पांडवों में धर्म एवं अधर्म का युद्ध हुआ। अंत में धर्म की विजय हुई।भगवान श्री कृष्ण ने कभी युद्ध नहीं लड़ा और पूरा युद्ध मुस्कुराते हुए कराया। मनुष्य को क्रोध से बचना चाहिए। उन्होंने गीता के उपदेशों का भी उल्लेख किया।


इस अवसर पर मुनीश चन्द्र तिवारी, प्रधान पति संजय तिवारी, श्याम सुंदर पाठक, ब्रह्मानंद मिश्रा,एकांत दीक्षित, महेंद्र पाल, मुरारी लाल, तिलक राम, राम सिंह पाल, ओमप्रकाश पाल, मास्टर राम बहादुर, तुलसीराम गंगवार, राम बिहारी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। भक्तों ने भजन-कीर्तन का भी आनंद लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close