एक साथ उठी भाइयों की अर्थी नगर में छाया मातम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एक साथ उठी भाइयों की अर्थी नगर में छाया मातम

Friday, May 29, 2026 | May 29, 2026 Last Updated 2026-05-29T18:37:20Z
    Share

एक साथ उठी भाइयों की अर्थी नगर में छाया मातम

मिलक, बुधवार को नगर के वसीर नगर निवासी दो - सगे भाइयों को पिकअप ने रौंद दिया था, इस सड़क हादसे में बड़े भाई सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि छोटे भाई ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिलक में दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो मातम छा गया। हर किसी की आंख में आंसू थे। लोगों का कहना था कि ऊपर वाला ऐसा गम किसी दुश्मन को भी ना दे। गमगीन माहौल में दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।

 मिलक नगर निवासी सर्वेश (24) और अरविंद (22) पुत्र ओंकार बुधवार को मिलक से गोरा हेमराजपुर थाना मीरगंज जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि क्योरार जीरो पॉइंट के निकट ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर । रही थी, इससे बचने के लिए दोनों

मृतक सर्वेश फाइल फोटो।

मिलक में कल हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम

भाईयों ने बाइक को वापिस मोड लिया। इसी दौरान एक पिकअप में तेज गति से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान अगले दिन उसकी भी मौत हो गई। मृतक

अरविंद का फाइल फोटो।

सर्वेश की 1 साल की मासूम बेटी है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक की पत्नी बिलख-बिलख कर रो रही थी और कई बार बेहोश हो गई। दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एक ही समय पर अंतिम संस्कार किया गया। दो बेटों की एक साथ अर्थी उठने से परिवार और पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। घर में मातम छा गया और हर आंख नम थी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close