भैसोडी़ शरीफ में बिजली ना आने के कारण ग्रामीण परेशान
तहसील मिलक के ग्राम भैसोडी़ शरीफ में बिजली ना आने की वजह से ग्रामवासीयों को लगातार इस भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा रहा है। माननीय डीएम रामपुर श्री अजय कुमार द्वेवेदी जी, मिलक एसडीएम श्री अनुराग सिंह जी,मिलक विधायक श्री मती राजबाला जी , रामपुर सांसद श्री मोहिवुल्ला नदबी जी आप सभी से निवेदन है
कि भैंसोडी़ शरीफ़ में बिजली की अच्छे से व्यवस्था कराई जाए। महोदय आप को मालूम है कि इस समय गर्मी बहुत ही भीषण पड़ रही है। कृपया करके आप इस मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल भैसोड़ी शरीफ में लगे सभी ट्रांसफार्मर्स की
जांच कराई जाए और तत्काल इस समस्या का समाधान कराया जाए। महोदय खास तौर से गांव भैसोड़ी शरीफ में स्टेट बैंक बाली गली में तालाब के किनारे लगे ट्रांसफार्मर को गंभीरता से जांच कराते हुए उस को तत्काल नया लगवाया
जाए। क्योंकि यह ट्रांसफार्मर पिछले एक साल से इसी तरह से वार वार ख़राब होता रहता है इसलिए अब गांव की जनता को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए इस ट्रांसफार्मर को बदलवाने की कृपा करें। आपकी अति महान कृपा होग