सार्वजनिक रास्ते हों कब्ज़ा मुक्त : शंखधार
मिलक को पत्र भेजकर ग्राम पंचायत धर्मपुरा में दो सार्वजनिक रास्तों को जनहित में कब्ज़ा मुक्त करने का आग्रह किया है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया तहसील मिलक के ग्राम पंचायत धर्मपुरा में गाटा संख्या 92 कुल रकबा 0.1500 हे. एवं गाटा संख्या 100 कुल रकबा 0.0610 हे. भूमि खतौनी में रास्ता के नाम से दर्ज़ हैं।
उक्त दोनों ही गाटा संख्या की भूमि के आंशिक भाग पर अवैध रूप से कब्ज़ा करके एक धार्मिक स्थल बनाने का अनैतिक और असंवैधानिक कार्य गाँव धर्मपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पक्का निर्माण करके सार्वजनिक रास्ते को बाधित कर दिया है। जिससे आम जानता को बहुत बड़ी असुविधा हो रही है।
इसी सम्बन्ध में न्यायालय तहसीलदार मिलक द्वारा वाद संख्या T202513590205655 एवं T202513590205656 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 अंतर्गत धारा 67 की कार्यवाही करते हुए दिनांक
14/05/2026 को गाटा संख्या 92 से कुल 48 वर्ग मीटर एवं गाटा संख्या 100 से कुल 104 वर्गमीटर से बेदख़ल करते हुए जुर्माना भी लगाया गया है। उसके बाद भी उक्त रास्तों को कब्ज़ा मुक्त नहीं कराया गया है।
पत्र में आग्रह किया गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकारी सार्वजानिक रास्तों को अति शीघ्र कब्ज़ा मुक्त कराया जाए। जिससे कि आम जनता को लाभ मिल सके।