बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज*

Monday, May 18, 2026 | May 18, 2026 Last Updated 2026-05-18T13:26:19Z
    Share
*बाइक में टक्कर मारकर युवक से मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज*

 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बनियान निवासी सचिन सक्सेना ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सचिन सक्सेना के अनुसार 17 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर खड़ा था। आरोप है कि गांव के अनिल पुत्र पूरन माली ने तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा।
इसके बाद अनिल के भाई संजय सुनील तथा राहुल भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर लात-घूंसों व पत्थर से हमला कर दिया। हमले में सचिन के सिर में चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close