खेत जाते समय युवक को घेरकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खेत जाते समय युवक को घेरकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Monday, May 18, 2026 | May 18, 2026 Last Updated 2026-05-18T14:10:25Z
    Share
*खेत जाते समय युवक को घेरकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी

फतेहगंज पूर्वी । थाना क्षेत्र के गांव हैमपुर निवासी कुलदीप यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप यादव के अनुसार 18 मई 2026 को वह पैदल खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव के राजू पुत्र विसम्बर दयाल धर्मेंद्र और सुमित ने उसे रोक लिया 


और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया।
हमले में कुलदीप यादव के सिर और शरीर पर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है

 कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close