ट्रक के कुंड में लटका मिला ड्राइवर का शव
संवाद सूत्र जागरण फतेहगंज पूर्वी - थाना क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी बादाम का शव ग्रामीणों ने ट्रक के कुंड में लटका हुआ देखा।आनन फानन में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरवाया। बही मौके पर जांच के लिए
फोरेंसिक टीम भी पहुंची।ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता-पिता नहीं है।बह अपनी एक बुजुर्ग भाभी व भतीजो के साथ रहता था।वही ट्रक चला कर अपनी जिंदगी का पालन पोषण करता था।मृतक बादाम की भाभी ने बताया कि उनका
भतीजा बादाम सुबह 7:00 बजे चाय पीकर घर से गया था।बह दो दिन पहले ही ट्रक लेकर गांव आया था।उसने ऐसा क्यों किया,इसकी जानकारी नहीं है।
सूचना पाकर मौके पर गए।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
संतोष कुमार थाना प्रभारी