एटा में वृक्षारोपण अभियान पर सख्ती: DM ने लापरवाही से बचने के दिए निर्देश, गंगा संरक्षण में खानापूर्ति नहीं चलेगी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एटा में वृक्षारोपण अभियान पर सख्ती: DM ने लापरवाही से बचने के दिए निर्देश, गंगा संरक्षण में खानापूर्ति नहीं चलेगी

Friday, May 1, 2026 | May 01, 2026 Last Updated 2026-05-01T09:55:35Z
    Share
एटा में वृक्षारोपण अभियान पर सख्ती: DM ने लापरवाही से बचने के दिए निर्देश, गंगा संरक्षण में खानापूर्ति नहीं चलेगी

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद एटा को इस वर्ष 26,66,105 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समय पर गड्ढा खोदाई (पिट डिगिंग) की जानकारी देने और कार्य में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों को वृक्षारोपण स्थलों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग सुनिश्चित करने तथा विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र प्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अभियान में पीपल, पाकड़, गूलर, बरगद, नीम, महोगनी और जामुन जैसी प्रजातियों को प्राथमिकता देने को कहा गया, ताकि जैव विविधता का संरक्षण हो सके।

जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने काक नदी के पुनरुद्धार के लिए आवश्यक बजट की मांग प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी के आसपास स्थित 15 ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close