लड़की के चक्कर में सल्फास खाकर युवक ने की आत्महत्या।
फतेहगंज पूर्वी।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल क़ी रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
थाना क्षेत्र के गांव पढ़ेरा निवासी विकास उम्र 20 वर्ष ने लड़की के के चक्कर में मंगलवार सुबह सल्फास खा लिया था उपचार के दौरान अस्पताल में बुधवार को उसकी मौत हो गई अस्पताल की तरफ से थाना में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विकास के पिता चरनपाल ने बताया कि वह गल्ला खरीदने का कार्य करते हैं मंगलवार सुबह दस बजे विकास कही बाहर से घर आया और अपना मोबाइल तोड़ दिया।वह किसी लड़की से अक्सर फोन पर बातें करता रहता था।घर पर आने के बाद विकास उल्टियां करने लगा और पेट में दर्द बता रहा था तभी परिजन विकास को लेकर फरीदपुर निजी अस्पताल गए लेकिन हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ बुधवार शाम को विकास की मौत हो गई।अस्पताल की तरफ से थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था अस्पताल में मौत के बाद सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।