मुहर्रम त्यौहार को लेकर थाना फतेहगंज पूर्वी में आयोजित की गई शांति कमेटी की बैठक
थाना प्रभारी नायब तहसीलदार रहे उपस्थित।
फतेहगंज पूर्वी/
नगर के थाना में रविवार को देर शाम आगामी मोहर्रम के त्यौहार को लेकर एक शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर के अलावा समस्त क्षेत्र के नागरिकों , पुरोहितों एवं मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं उलेमा ने भाग लिया इस बैठक में शामिल होने आए हुए सभी लोगों से त्योहार को शांति पूर्वक मनाई जाने की अपील पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने की।
वहीं क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से आए हुए समस्त ग्रामवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया इस आवसर पर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह पहले पुलिस को अवगत करा दी जाये
समय रहते समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन अगर त्यौहार में किसी ने रंग में भंग डालने की कोशिश की तो प्रशासन और पुलिस कड़ाई से शासन के दिशा निर्देशों का पालन करवायेगी। बैठक को नायब तहसीलदार शुभम पांडे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नगर के संभ्रांत नागरिकों में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, नगर पंचायत के समस्त सभासद ,समाजसेवी डॉ यशपाल सिंह रामू ,पंकज अग्रवाल, पवन राज मिश्रा, पुरोहित पंडित उमेश शर्मा एवं शाहपुर बनियान के प्रधान रामकिशोर गुप्ता ,टिसुआ के प्रधान
,कादरगंज पढेरा, बाकरगंज, शिवपुरी नगरिया कला एवं संवेदनशील गांव रमपुरा कमन के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे अंत में बैठक में शामिल होने आए सभी लोगों का थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया । उन्होंने सभी लोगों को आश्वासन देते हुए कहा
कि पुलिस और प्रशासन हर समय आपकी सेवा में तत्पर है आप पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें अगर कोई समस्या है तो हमें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या फोन द्वारा से अवगत करा सकते हैं आपकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा । मीटिंग में मौजूद सभी लोगों ने त्योहार को शांतिपूर्वक मनाया जाने का आश्वासन पुलिस को दिया।