कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी साउथ ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी साउथ ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

Saturday, July 11, 2026 | July 11, 2026 Last Updated 2026-07-11T14:08:20Z
    Share
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी साउथ ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

 कावड़ मार्ग में पढ़ने वाले सभी गड्ढे भरने के दिए निर्देश*

फतेहगंज पूर्वी । सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी के अंतर्गत आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खान व क्षेत्राधिकार फरीदपुर ने फतेहगंज पूर्वी से मानपुर शिवराजपुर की पुलिया तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे मार्ग का पैदल एवं वाहन से जायजा लिया। सड़क पर मौजूद गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी को स्पष्ट रूप से कहा गया कि कांवड़ियों की यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा मार्ग को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त कर दिया जाए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, क्षेत्राधिकारी तिलहर इशिका तथा थाना प्रभारी जैतीपुर , थाना प्रभारी मीरानपुर कटरा, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी राजकुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी व संबंधित विभागों को समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खान ने निर्देश दिए कि पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close