वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन्स में 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन्स में 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ

Wednesday, August 12, 2026 | August 12, 2026 Last Updated 2026-08-12T13:54:50Z
    Share
प्रेस नोट दिनाँक 12.08.2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन्स में 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ किया गया


आज दिनांक 12.08.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, बदायूँ के परेड ग्राउण्ड में आयोजित 51वीं अन्तरजनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स (रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग) एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का विधिवत शुभारम्भ किया गया । उक्त प्रतियोगिता में बरेली जोन के जनपद अमरोहा एवं

 बिजनौर को छोड़कर अन्य सभी जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रतियोगिता का शुभारम्भ एलार्म एफीसिएन्सी रेस से हुआ, जिसमें प्रतिभागी पुलिसकर्मियों द्वारा शारीरिक दक्षता, साहस, संतुलन एवं त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित बाधाओं को पार किया गया ।
एलार्म एफीसिएन्सी रेस में जनपद बदायूँ की असॉल्ट टीम ने 10 मिनट 16 सेकण्ड में सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक पार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जनपद बरेली की टीम ने 15 मिनट 10 सेकण्ड में रेस पूर्ण कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान अन्य प्रतिभागी टीमें निर्धारित बाधाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई (DQ) हुईं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि ऐसी प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना एवं कार्य के प्रति तत्परता को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close