बदायूँ: सालारपुर में गौशाला में मिली लापरवाही, कई गौवंश मृत; NGO पर कार्रवाई की संस्तुति

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूँ: सालारपुर में गौशाला में मिली लापरवाही, कई गौवंश मृत; NGO पर कार्रवाई की संस्तुति

Tuesday, August 11, 2026 | August 11, 2026 Last Updated 2026-08-11T13:50:29Z
    Share
बदायूँ: सालारपुर में गौशाला में मिली लापरवाही, कई गौवंश मृत; NGO पर कार्रवाई की संस्तुति

बदायूँ के विकास खण्ड सालारपुर की ग्राम पंचायत बादल में संचालित गौवंश आश्रय स्थल में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।
पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा की शिकायत पर BDO सालारपुर नितिन कुमार ने आज गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में संचालक NGO दानवीर जनकल्याण समिति की पोल खुल गई। मौके पर कई गौवंश मृत मिले, कई बीमार मिले और 1 फीट से अधिक कीचड़ में दलदल की स्थिति थी। अधिकांश गौवंश बिना ईयर टैग के मिले, जिससे भरण-पोषण की धनराशि में हेराफेरी की आशंका है।

BDO ने NGO को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुबंध समाप्त करने की चेतावनी दी है। साथ ही रफियाबाद, सिकरोड़ी और रसूलपुर पुठी में संचालित अन्य गौशालाओं में भी ऐसी ही स्थिति होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर NGO को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close