प्रेस नोट, दिनांक 12.09.2026
थाना कोतवाली,जनपद बदायूँ।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को 02 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
संवाददाता रोहितास आर्य की रिपोर्ट बदायूं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे सदिग्ध/व्यक्ति/वाहन की सघन चैकिंग व मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत
दिनांक 11.09.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो अभियुक्त 1.फरान उर्फ पप्पू पुत्र सरफराज उर्फ मुन्ना निवासी खाकरोवान गली मौ0 खण्डसारी थाना कोतवाली
बदायूँ 2.हर्ष पुत्र अशोक निवासी मीरा सराय क्वार्टर नं0 5 थाना सिविल लाइन जनपद-बदायूँ को 02 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।