बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 से ज्यादा यात्री घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 से ज्यादा यात्री घायल

Friday, September 11, 2026 | September 11, 2026 Last Updated 2026-09-12T02:54:54Z
    Share
संवाददाता अमरजीत यादव 

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 से ज्यादा यात्री घायल

बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 177.2 के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई। बस में हादसे के समय करीब 20 से 25 यात्री सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है
कुंवरगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य संभाला। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति सामान्य है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close