थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा 25 हजार रु0 के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा 25 हजार रु0 के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

Saturday, September 5, 2026 | September 05, 2026 Last Updated 2026-09-06T02:22:38Z
    Share
*थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा 25 हजार रु0 के इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

बदायूं : अंकित शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत डा0 हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा अंशुमन श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा मय टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2026 धारा 309(6)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व मु0अ0स0 74/2026 धारा 304/352 बीएनएस में वाँछित चल रहे पुरस्कार घोषित (25000/- रूपये) अपराधी विष्णु पुत्र नरेश निवासी ग्राम परसेरा थाना बिसौली जनपद बदायूँ को आज दिनांक 05.09.2026 को आसफपुर स्टेशन के पिछले हिस्से से हड्डी गोदाम रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल हीरो एच0एफ0 डीलेक्स बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संवाददाता पवन चौहान 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close