एसी-फ्रिज रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए 28 सितंबर तक करें आवेदन*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एसी-फ्रिज रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए 28 सितंबर तक करें आवेदन*

Tuesday, September 22, 2026 | September 22, 2026 Last Updated 2026-09-22T15:15:15Z
    Share
*एसी-फ्रिज रिपेयरिंग प्रशिक्षण के लिए 28 सितंबर तक करें आवेदन*
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 
 
रामपुर।। पहाड़ी गेट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा-आरसेटी में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 30 दिवसीय एयर कंडीशनर एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग प्रशिक्षण 29 सितंबर 2026 से प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए 30 सीटें निर्धारित की गई हैं।
आरसेटी के निदेशक देशराज मीणा ने बताया कि स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक युवा 28 सितंबर तक आरसेटी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, पांच पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लानी होगी। आवेदन का समय सुबह 09ः30 से शाम 05ः30 बजे तक है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। प्रशिक्षणार्थियों को चाय-नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋण एवं उद्यमिता संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 9012183432, 9058382486 अथवा 6397879587 पर संपर्क कर सकते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close