बदायूं: उघैती में दर्दनाक हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत कई घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं: उघैती में दर्दनाक हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत कई घायल

Monday, September 7, 2026 | September 07, 2026 Last Updated 2026-09-08T03:38:31Z
    Share
संवाददाता यूपी हेड कौशल पाराशरी बदायूं  
बदायूं: उघैती में दर्दनाक हादसा, डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 की मौत कई घायल

बदायूं: जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा धर्मकांटे के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में धरेरा निवासी ओमकार और उनकी पत्नी शांति देवी (59 वर्ष) तथा बसुंधरा दिल्ली निवासी रूपवती पत्नी पप्पू (48 वर्ष) शामिल हैं।

सभी घायलों को बिल्सी और सहसवान सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस जांच में जुटी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close