बदायूं ब्रेकिंग न्यूज
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं। उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, 3 मजदूर दबे। पुलिस और एनडीआरएफ टीम ने बुलडोजर की मदद से तीनों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा लिंटर की बल्ली टूटने के दौरान हुआ। दोनों मृतक अपने बहनोई का लिंटर डलवाने आए थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मामला थाना उसहैत क्षेत्र के नौगवां नसीर नगर का है।