संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड
बदायूँ: जंगल में युवक-युवती से छेड़छाड़, मारपीट और वीडियो बनाने वाले 3 शैतान गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उघैती थाना उघैती पुलिस ने सिद्ध बरौलिया के वन में एकांत पाकर युवक-युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट, लूटपाट और अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है।
क्या था पूरा मामला?
घटना बीते 17 सितंबर की है, जब थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम सिद्ध बरौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध बरौलिया के पास वन में एक युवक और युवती घूमने गए थे। इसी दौरान कुछ शैतानों ने उन्हें अकेला पाकर घेर लिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने पीड़ित युवक-युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा 1,500 रुपये नकद छीन लिए। इसके साथ ही आरोपी युवकों ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें (छेड़छाड़) कीं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की नीयत से रिकॉर्डिंग भी की।
लोक-लाज और भय के कारण पीड़ित पक्ष ने शुरुआत में पुलिस को सूचना नहीं दी थी। हालांकि, 24 सितंबर को जैसे ही यह मामला बदायूँ पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खुद पीड़ित परिवार से संपर्क किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर तुरंत मु0अ0स0 218/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं—61(2), 75, 76, 309(4), 115(2), 352, 351(3) तथा 67 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने सराय बरौलिया के जंगल से दबोचा
मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में उघैती थाना पुलिस ने सराय बरौलिया के जंगल से 3 नामजद अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
सुगेन्द्र कुमार यादव (उम्र 24 वर्ष) पुत्र सरनाम सिंह, निवासी ग्राम स्वरुपपुर, थाना उघैती।
बेचैन जाटव (उम्र 40 वर्ष) पुत्र नत्थूलाल, निवासी ग्राम सराय बरौलिया, थाना उघैती।
छोटे जाटव (उम्र 32 वर्ष) पुत्र देवराज, निवासी ग्राम सराय बरौलिया, थाना उघैती।
पुलिस मामले के अन्य नामजद (जीतेश पुत्र कल्लू) व अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष उघैती ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा