सर्राफ की कार से 79 लाख रुपये और करीब 21 लाख के जेवरात उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता आकाश बाबू वज़ीरगंज
बदायूं में एक करोड़ की लूट निकली साजिश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड। सर्राफ की कार से 79 लाख रुपये और करीब 21 लाख के जेवरात उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। ड्राइवर आरिफ ने रिश्तेदार वसीम के साथ मिलकर रची थी पूरी साजिश, बदायूं से मेरठ लौटते समय बिरयानी के बहाने गाड़ी खुली छोड़ दी। लूट की कहानी सच दिखाने के लिए कार का पिछला शीशा भी तोड़ा, जबकि साथी वसीम ने रुपये और जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने दोनों को दबोचकर 79 लाख रुपये नकद, करीब 21 लाख के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार बरामद की।