स्कूटी पर दूध की केन, डिक्की में 9 एमएम की रिवॉल्वरः ग्वालियर में चेकिंग के दौरान दूधिया गिरफ्तार,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्कूटी पर दूध की केन, डिक्की में 9 एमएम की रिवॉल्वरः ग्वालियर में चेकिंग के दौरान दूधिया गिरफ्तार,

Saturday, September 5, 2026 | September 05, 2026 Last Updated 2026-09-06T06:13:36Z
    Share
स्कूटी पर दूध की केन, डिक्की में 9 एमएम की रिवॉल्वरः ग्वालियर में चेकिंग के दौरान दूधिया गिरफ्तार, 2 लाख में खरीदी थी ग्वालियर की इंदरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर शहर के व्यस्ततम छप्पर वाला पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक दूध विक्रेता को 9 एमएम की अवैध रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर दूध की केन टांगकर घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह हथियार सप्लाई करने या किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।पकड़े गए आरोपी की पहचान 36 वर्षीय गिर्राज गुर्जर पुत्र इंदर सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम अरोरा, थाना बेहट के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने यह रिवॉल्वर फालका बाजार स्थित शान गन हाउस के संचालक से 2 लाख रुपए में बिना वैध लाइसेंस के खरीदी थी।गन हाउस तक पहुंची पुलिस, दुकान सील

आरोपी से मिली जानकारी के बाद इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर पुलिस बल के साथ फालका बाजार स्थित शान गन हाउस पहुंचीं। पुलिस ने दुकान को सील कर संचालक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।दुकान और आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गन हाउस संचालक ने दुकान की आड़ में कितने अवैध हथियार बेचे हैं। इसके अलावा गिर्राज गुर्जर किसी गैंग से जुड़ा है या किसी वारदात की तैयारी कर रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके लिए बेहट थाने से उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया गया है।

इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध दूध विक्रेता को 9 एमएम रिवॉल्वर के साथ पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर शान गन हाउस को सील कर संचालक को हिरासत में लिया गया। हथियार खरीदने के मकसद और गन हाउस से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।
संवाददाता कौशल पाराशरी यूपी हेड 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close