सैदपुर-बगरैन रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सैदपुर-बगरैन रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

Saturday, September 5, 2026 | September 05, 2026 Last Updated 2026-09-05T10:28:46Z
    Share

बगरैन। सैदपुर-बगरैन रोड पर शनिवार को एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। नकाशा बाजार से आगे एक अज्ञात वाहन ने 20 वर्षीय युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सरौरी निवासी अमनदीप उर्फ लल्ला बाबू पुत्र महेंद्र पाल (20) शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे खेत से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बगरैन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बगरैन पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

बताया गया कि अमनदीप पढ़ाई में काफी तेज था और बगरैन की एक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसकी दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमनदीप तीन बहनों और दो भाइयों में से एक था।

संवाददाता दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट बग्रेन 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close