संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बदायूं*
बदायूं में बड़ी कार्रवाई - अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के संचालक गिरफ्तार
बदायूं। जिले में हजारों निवेशकों से ठगी करने वाली अमर ज्योति चिट फंड कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। STF और लोकल पुलिस की संयुक्त टीम ने कंपनी के संचालक सगे भाई शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों भाइयों पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से निवेश कराया और बाद में पैसा हड़प लिया वीडियो में दिख रहे दोनों बुजुर्ग आरोपियों से थाने में पूछताछ जारी है। पुलिस अब उनके बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है।