पेपल गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई भाजपा नेता स्वर्गीय लालू सिंह की तीसरी पुण्यतिथि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पेपल गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई भाजपा नेता स्वर्गीय लालू सिंह की तीसरी पुण्यतिथि

Friday, September 11, 2026 | September 11, 2026 Last Updated 2026-09-12T02:53:37Z
    Share

संवाददाता सर्वेश गुप्ता की रिपोर्ट बगरैन
पेपल गांव में श्रद्धा के साथ मनाई गई भाजपा नेता स्वर्गीय लालू सिंह की तीसरी पुण्यतिथि

बगरैन : कस्बा क्षेत्र के पेपल गांव में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय लालू सिंह की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक निवास स्थान पर अत्यंत श्रद्धा और भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर दिवंगत नेता को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय लालू सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, पार्टी के प्रति समर्पण और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पहुंचे पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने स्वर्गीय लालू सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन पार्टी और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि लालू सिंह जैसे जमीन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है, और उनका जाना संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश बाष्णेय और मनोज शर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लालू सिंह हमेशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे और उनका सरल स्वभाव सभी को प्रेरित करता था। मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान ने भी उन्हें याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close