नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Monday, September 28, 2026 | September 28, 2026 Last Updated 2026-09-28T15:43:55Z
    Share
नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार 
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने नाबालिग से जुड़े अश्लील वीडियो को वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान निर्देश राठौर निवासी साजनपुर, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई 2026 को दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित एक होटल में नाबालिग से संबंधित घटना के बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना बिथरी चैनपुर में मु0अ0सं0 420/26, धारा 108 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने 26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी निर्देश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को घटना से संबंधित जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close