आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामा

Thursday, September 24, 2026 | September 24, 2026 Last Updated 2026-09-24T12:48:03Z
    Share
*आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामा 

संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर

रामपुर।। नगर पालिका परिषद रामपुर के वार्ड संख्या 13 के उपचुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य फैसल खां लाला व ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर फैसल खां लाला ने कहा कि कुछ रिश्ते सिर्फ रिश्ते नहीं होते, बल्कि पूरे मोहल्ले की पहचान बन जाते हैं। मरहूम महफ़ूज़-उर-रहमान ख़ान वार्ड संख्या 13 के लोगों के लिए महज़ एक सभासद नहीं थे, बल्कि वह हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहने वाले अपने इंसान थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा अवाम की ख़िदमत में गुज़ारा और लोगों के साथ उनके रिश्ते महज़ सियासत तक महदूद नहीं थे, बल्कि मोहब्बत, भरोसे और अपनाइयत पर कायम थे। उनके इंतक़ाल ने उनके परिवार के साथ-साथ वार्ड संख्या 13 के उन तमाम लोगों के दिलों में भी एक गहरा ख़ला पैदा किया, जो उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे।

आज उनके इंतक़ाल के बाद वार्ड संख्या 13 में सभासद पद का उपचुनाव हो रहा है और आम आदमी पार्टी ने उनकी बेटी अंदलीब रहमान को अपना प्रत्याशी बनाया है। एक बेटी अपने वालिद की कमी को कभी पूरा नहीं कर सकती, लेकिन वह अपने पिता की यादों, उनके किरदार और उनकी अवाम के लिए की गई ख़िदमात की विरासत को ज़रूर आगे बढ़ा सकती है।

अंदलीब रहमान ने नामांकन के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह अपने वालिद की विरासत को महज़ नाम के तौर पर नहीं, बल्कि जनसेवा, ईमानदारी और जनता के बीच रहकर काम करने की भावना के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। वार्ड संख्या 13 के सम्मानित मतदाताओं से अपील की गई कि 13 अक्टूबर को अपनी बेटी अंदलीब रहमान को झाड़ू के निशान पर वोट देकर कामयाब बनाएं।

इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद,
सभासद मौहम्मद ज़फ़र, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू,सभासद वकील अहमद, सभासद हबीब अहमद, सभासद मौ० तारिक, सभासद शारिक परवेज़, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी,सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद, मकसूद खान, गुलवेज़ खां, नगमा खान, शाहीन बी, फायज़ा बी, महबूब जहां, समीना बी, रिज़वान खां, ज़ाहिद अंसारी,इकबाल हुसैन,आयुष जौहरी,शिराज अहमद,मुन्ने अली, सलीम अहमद, एजाज़ अहमद, रईस उद्दीन,इकरार अहमद,सलीम अहमद, जावेद हबीब, एहफाज खां,राशिद अली,फैज़ खां,आमिर खां,नासिर हुसैन, दानिश खां, तसलीम खां,अब्दुल समद, रेहान खां,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, तालिब खान, आशु अंसार,आरिश खां,मामून खां,रय्यान खां, ज़ुबैर मियां, नजम खां, तालिब शम्सी, जव्वाद ज़ुबैर, अलीम नवाज़,अरहम खां,आलमगीर,ऋषि पाल,मुकेश यादव,भीम सिंह, इंद्रमणि,महेश सैनी आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close