शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया किसान मेले का उद्घाटन*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया किसान मेले का उद्घाटन*

Tuesday, September 29, 2026 | September 29, 2026 Last Updated 2026-09-29T12:40:07Z
    Share
*शहर विधायक आकाश सक्सेना ने किया किसान मेले का उद्घाटन*
संवाददाता सुधीर शर्मा ब्यूरो चीफ रामपुर 
मपुर।। पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड में हर वर्ष की भांति लगने वाले किसान मेले का शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मंगलवार को उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक आकाश सक्सेना के साथ जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी गुलाबचंद एवं एनडीए गठबंधन की प्रतिनिधि राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव एवं रुहेलखंड प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किसान मेले में किसानों की खेती से संबंधित विभिन्न चीजों के स्टाल लगाए जिसका विधायक आकाश सक्सेना एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। रोहिलखंड प्रभारी मोहम्मद उस्मान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और जयंत चौधरी केंद्रीय मंत्री जी के नेतृत्व में पूरे देश और प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close