सालिम क़ादरी बने समाजवादी छात्र सभा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी समर्थकों में खुशी की लहर
संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान बदायूं समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी ने संगठन का विस्तार करते सहसवान के निवासी मो सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मो सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनयन के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी सालिम क़ादरी ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना रहेगा।
बधाई देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि मो सालिम क़ादरी के अनुभव और ऊर्जा से छात्र सभा जनपद में और अधिक सशक्त होगी।