बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
पुलिस अधीक्षक संभल के कुशल निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चला गया
संभल / पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात अजीत सिंह यातायात प्रभारी जग रोशन सिंह एवं यातायात पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत टेंपो और ई रिक्शा में अधिक सवारी बैठना ओवरलोड बिना फिटनेस बिना बीमा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर चंदौसी चौराहा पर अभियान चलाया गया ई रिक्शा में अधिक सवारी बैठना टेंपो में अधिक सवारी बैठाने बालों के वाहनों की चेकिंग की गई जिसके दौरान यातायात प्रभारी टी एस आई एवं अशोक कुमार द्वारा 21 वाहनों पर सीज की कार्यवाही की गई 07 ओवरलोडिंग में कुल 220 चालान जुर्माना 616200 किया गया और मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा तीन बुलेट मोटरसाइकिल मोडिफाइड साइलेंसर लगा होने पर प्रवर्तन की कार्रवाई की गई जो ध्वनि प्रदूषण पटाका छोड़ती हैं यातायात पुलिस द्वारा अन्य वाहनों के नियमों का उल्लंघन करने पर परिवर्तन की कार्रवाई की गई प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया की संभल यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य है की दुर्घटनाओं में रोकथाम ओवरलोडिंग बाहन नहीं चलेंगे और यह अभियान लगातार जारी रहेगा आए दिन हाइवे पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने में सफलता का उद्देश्य यातायात संभल पुलिस का मुख्य उद्देश्य रहेगा