स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने गौ-माता को राष्ट्र-माता बनाने चलाया अभियानः एटा में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और चारा बोर्ड बनाने की मांग*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने गौ-माता को राष्ट्र-माता बनाने चलाया अभियानः एटा में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और चारा बोर्ड बनाने की मांग*

Monday, September 28, 2026 | September 28, 2026 Last Updated 2026-09-29T12:28:37Z
    Share
*स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने गौ-माता को राष्ट्र-माता बनाने चलाया अभियानः एटा में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और चारा बोर्ड बनाने की मांग*
संवाददाता रवि शर्मा, एटा 
एटा के ग्रीन गार्डन में गौ सम्मान आह्वान अभियान शुरू हुआ। पुष्कर से आए स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने इसका नेतृत्व किया, जिनका स्वागत संयोजक भूपेंद्र सिंह ने किया। अभियान में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और चारा बोर्ड बनाने की मांग उठी। स्वामी सरस्वती ने कहा, जब वक्फ बोर्ड है, तो गौ माता के लिए चारा बोर्ड क्यों नहीं।

पहले दिन करीब पांच हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए; एटा से ढाई लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है। यह अभियान 14 दिसंबर तक चलेगा, जिसके बाद 'लखनऊ चलो' का नारा दिया गया।
उन्होंने भाजपा सरकार को राम मंदिर और धारा 370 हटाने के लिए बधाई दी, पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम सोमवार शाम दो से पांच बजे तक चला। इसमें रामवीर सिंह, सुरेश पाल सिंह, धर्मेंद्र राघव, पंकज चौहान, प्रदीप भामाशाह, नलिन राजन गुप्ता, सुधा गुप्ता, सुधारकर वर्मा पूर्व एमएलसी, कैलाश उपाध्याय और राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close