बिलारी के दानदाता ने विकलांग आश्रम वजीरगंज पहुंचकर बांटी खाद्य सामग्री, नगद राशि देकर बढ़ाया सहयोग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिलारी के दानदाता ने विकलांग आश्रम वजीरगंज पहुंचकर बांटी खाद्य सामग्री, नगद राशि देकर बढ़ाया सहयोग

Wednesday, September 9, 2026 | September 09, 2026 Last Updated 2026-09-09T15:12:07Z
    Share
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं 
बिलारी के दानदाता ने विकलांग आश्रम वजीरगंज पहुंचकर बांटी खाद्य सामग्री, नगद राशि देकर बढ़ाया सहयोग

वजीरगंज। विकलांग आश्रम वजीरगंज में बुधवार को बिलारी से पहुंचे एक दानदाता ने आश्रम का निरीक्षण किया और वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। दूर से आए दानदाता के इस सेवा भाव की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
दानदाता ने आश्रम में चावल, आटा, चीनी, नमक, चायपत्ती, साबुन, आलू का कट्टा, दाल, चना सहित तमाम खाद्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने आश्रम के संचालन में सहयोग के लिए नगद धनराशि भी भेंट की।
इस अवसर पर दानदाता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और दान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा, “दान करना तभी सार्थक है, जब उसे ऐसी जगह किया जाए जहां वास्तव में उसकी आवश्यकता हो। इसी भावना के साथ मैं विकलांग आश्रम वजीरगंज आया हूं और आगे भी आश्रम में इसी तरह सहयोग करता रहूंगा।”
बिलारी से आए दानदाता के सेवा भाव को देखकर स्थानीय लोगों ने उनकी सराहना की। आश्रम प्रबंधन ने भी उनके सहयोग के लिए आभार जताया।
विकलांग आश्रम वजीरगंज के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने दानदाता का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आश्रम का संचालन समाज के सहयोग और महान दानदाताओं की मदद से हो रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह खुशी की बात है कि आप इतनी दूर से वजीरगंज आकर आश्रम को अपना आश्रम मानकर सहयोग कर रहे हैं। आपका यह सहयोग आश्रम में रहने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”
अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे सहयोग से आश्रम में रहने वाले दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलती है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close