संवाददाता राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बदायूं
डेढ़ साल पुराने मामले में नाबालिग को फ़साने की साजिश
एसपी को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग के पिता ने की मदद की गुहार
मेरी और मेरे बेटे की सामजिक छवि को धूमिल करने का किया जा रहा है प्रयास
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र मे मो. दिलावर गंज निवासी सचिन मिश्रा उर्फ दीप पंडित ने बताया कि 13/09/2024को सोशल मीडिया के प्लेट फार्म एक्स के माध्यम से उनके छोटे बेटे आराध्य मिश्रा उर्फ पार्थ (15) के नाम से एक वीडियो अपलोड किया गया था जिस विडिओ मे पार्थ ऑनलाइन ऐप के माध्यम से एक खिलौने वाली गन से से फायर कर्ता हुआ दिख रहा है जिसका विडिओ किसी ने बना लिया था उसने उस विडिओ को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिस पर प्रशासन द्वारा जांच की गई और जांच के दौरान वो विडिओ पूर्ण रूप से फर्जी साबित हुआ और मौके पर बरामद खिलौना गन को जांच के दौरान पुलिस ने सीज़ भी कर दिया है लेकिन 13/06/26 को वही पुराना विडिओ सोशल मीडिया के कुछ कथित पत्रकारों द्वारा दोबारा खबर के माध्यम से प्रकाशित कर मेरे बेटे आराध्य को अपराधी साबित करने की कोशिश की जा रही है जिसमें कुछ पत्रकार निम्न है सर्वप्रथम जोया खान फिर कामरान खान फिर अभिषेक कश्यप उसके बाद SPN अजय कुमार नाम की I'd से उस खबर को दोबारा प्रकाशित कर मेरे बेटे को गुनाहगार का दर्जा देकर अपराधी बनाने की कोशिश तथा मुझसे धन उगाही की मांग की जा रही है सचिन मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र मे बताया कि वो कई बर्षों से पुलिस का समर्थन कर रहे साथ ही त्योहार के दौरान spo की भूमिका सक्रिय रूप से निभा रहे फिर भी उनके बेटे की झूठे मुकदमे मे फ़साने की तैयारी की जा रही है वो इस मामले मे उक्त पत्रकारों के विरुद्ध जांच कर कड़ी से कड़ी जांच कराना चाहते है उन्होंने कहा अगर समाधान नहीं हुआ तो वो आला अधिकारी जैसे adg bareilly से संपर्क कर उक्त के विरुद उचित कार्यवाही करायेंगे, सूचना मिलते ही सभी कथित पत्रकार जोया, कामरान अभिषेक, और अजय ने खबर हटा तो दी फिर भी उनको संदेह है कि खबर विभाजित होने पर उनके बेटे का भविष्य खराब हो सकता है उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है उक्त मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करे और दोषियों के विरुद मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्यवाही करे...